Agra: पति का मर्डर कर बाथरूम में दबा दिया शव, वहीं खड़े होकर रोज नहाती रही पत्नी...45 दिन बाद फिर ऐसे खुला राज

इंटरनेट डेस्क। पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला अभी सुर्खियों में ही हैं और इस बीच एक और ऐसा ही कांड और सामने आ गया हैं  उत्तर प्रदेश के आगरा से, जहां  हत्याकांड ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। करीब 45 दिन तक एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी चलती रही, लेकिन जब पुलिस ने घर के बाथरूम की फर्श को तुड़वाया तो नीचे से उसका शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

18 मई से लापता था सुरेंद्र शर्मा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिस व्यक्ति की लाश मिली हैं उसका नाम सुरेंद्र शर्मा है। मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की प्राची टावर चौकी इलाके स्थित रेणुका धाम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता बताए जा रहे थे, परिवार और रिश्तेदार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी रूबी लोगों से यही कहती रही कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं और जल्द वापस लौट आएंगे। बाद में 26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

ऐसे हुआ खुलासा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को पुलिस सुरेंद्र के घर एक पुराने मामले के सत्यापन के सिलसिले में दोबारा घर पहुंची। इस दौरान पत्नी का व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा। इसी बीच मृतक के भाई अनिल शर्मा ने भी पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दीं। इसके बाद पुलिस ने घर की गहन तलाशी लेने का फैसला किया। तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बाथरूम के फर्श पर पड़ी। वहां ताजा प्लास्टर देखकर पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद बाथरूम के फर्श खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान नीचे से सुरेंद्र कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह बात आई है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाया गया। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया गया।

पूछताछ में पत्नी ने कबूल किया जुर्म

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका कहना है कि सुरेंद्र के लापता होने के बाद रूबी ने ही परिवार को फोन कर घर बुलाया था और बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा हैं की खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सुरेंद्र को मौत के घाट उतारा गया था।

pc- statemirror.com