AI Summit 2026: बिल गेट्स एआई समिट में नहीं लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी का आज होगा संबोधन
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समिट को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार गेट्स फाउंडेशन के चेयरपर्सन और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स इस एआई समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर इस एआई समिट का उद्घाटन करेंगे और भाषण भी देंगे। लेकिन बिल गेट्स के कीनोट को रद्द कर दिया गया। उनकी जगह अब गेट्स फाउंडेशन की तरफ से अंकुर वोरा, अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के अध्यक्ष प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्या लिखा गेट्स फाउंडेशन ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गेट्स फाउंडेशन ने एक्स पर लिखा कि यह फैसला समिट की मुख्य प्राथमिकताओं पर ध्यान बनाए रखने के इरादे से लिया गया है। बयान में जानकारी दी गई कि गेट्स फाउंडेशन भारत में स्वास्थ्य और विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के अपने काम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
दो दिन पहले साइट से हटाया गया था बिल गेट्स का नाम
बता दें कि एआई समिट 16 फरवरी से शुरू हुआ है और 21 फरवरी तक जारी रहेगा। 6 दिन तक चलने वाले इस समिट में बिल गेट्स के भाषण ना देने की खबर 17 फरवरी को भी आई थी। क्योंकि कीनोट स्पीकर्स की लिस्ट से बिल गेट्स का नाम हटा दिया गया था। लेकिन इसके बाद गेट्स फाउंडेशन की तरफ से साफ किया गया था कि बिल गेट्स का भाषण होगा और वो एआई समिट में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन अब मना कर दिया गया है।
pc- ndtv





