AI Summit 2026: एआई समिट में भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, कर डाला ये बड़ा कारनामा

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है। गुरूवार को इसमें बड़े बड़े दिग्गज पहुंचे, यहां पीएम मोदी ने भी लोगों को संबोधित किया। इस समिट में शिरकत करने देश दुनिया के तमाम टॉप टेक एक्सपर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान भारत ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि भारत ने 24 घंटे में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। 

दिया ये बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऑफिशियल बयान के मुताबिक भारत ने 16-17 फरवरी 2026 को 24 घंटे की अवधि में कुल 2,50,946 वैध संकल्प प्राप्त कर ये खिताब अपने नाम किया है। आईटी मंत्रालय ने बताया कि ये देशव्यापी एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज अभियान 16 फरवरी को इंडिया एआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया के सहयोग से शुरू किया गया था, जिसके तहत नागरिकों को ।प्च्समकहम.प्दकपं।प्.ळवअ.पद च्वतजंस के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग का संकल्प लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्रतिभागियों को दिए गए डिजिटल बैज
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायकों ने आधिकारिक रूप से इस रिकॉर्ड की पुष्टि की है। इस पहल के तहत प्रतिभागियों को डेटा गोपनीयता, जवाबदेही, पारदर्शिता और गलत सूचना से निपटने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा संकल्प पूरा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और एआई लर्निंग पाथ-वे तक पहुंच दी गई।

pc- kpmg.com