Air India: नशे में मिला एयर इंडिया का पायलट, कनाडा से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, लिया गया हिरासत में

इंटरनेट डेस्क। कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एअर इंडिया के एक पायलट को शराब की महक आने की वजह से हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर 2025 को हुई। पायलट दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संचालित करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले यह मामला सामने आया, जिससे फ्लाइट में देरी हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट की ड्यूटी फ्री शॉप में एक कर्मचारी ने पायलट को शराब खरीदते या उसकी महक महसूस करते देखा था। कर्मचारी ने तुरंत कनाडाई अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया, जिसमें वे फेल हो गए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यह फ्लाइट एअर इंडिया की एआई186 थी, जो वैंकूवर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्रिसमस के मौके पर ड्यूटी फ्री में वाइन की टेस्टिंग चल रही थी और पायलट ने गलती से चख लिया हो सकता है।

वहीं खबरों के अनुसार दूसरी रिपोर्ट्स में सिर्फ शराब की महक का जिक्र है। सच्चाई जो भी हो, कनाडाई अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से पायलट की पहचान की और उन्हें विमान तक पहुंचने से पहले रोक लिया। पायलट को फ्लाइट रोस्टर से हटा दिया गया। सुरक्षा नियमों के तहत एक वैकल्पिक पायलट को बुलाया गया, जिसकी वजह से फ्लाइट में आखिरी समय पर देरी हुई। यात्रियों को काफी असुविधा हुई, लेकिन सुरक्षा सबसे ऊपर रही।

pc- telanganatoday.com