Ajinkya Rahane: पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, कॉफी समय से चल रहे थे टीम से बाहर
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। एक वक्त तीनों फॉर्मेट की भारतीय टीम के मजबूत आधार स्तंभ रहे रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।
रहाणे को हमेशा 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताने के लिए याद रखा जाएगा। जब एडिलेड में महज 36 रन पर पूरी भारतीय टीम सिमट गई थी और विराट कोहली पितृत्व अवकाश लेकर स्वदेश लौट आए थे तब विपरित हालातों में रहाणे ने टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी।
इस 38 वर्षीय स्टाइलिश बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर 30 जुलाई की सुबह एक वीडियो अपलोड कर संन्यास का ऐलान किया। रहाणे इस दौरान भावुक नजर आए, उनकी आंखों में पानी साफ देखा जा सकता था। रहाणे ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। एक महीने बाद ही चेस्टर ली-स्ट्रीट में पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला। दो साल बाद यानी 2013 में उन्हें टेस्ट कैप सौंपी गई।
pc- royalchallengers.com





