Ajit Pawar's death: डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई। सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से बारामती के लिए निकले थे। तभी प्लेन लैंड करते समय क्रैश हुआ और क्रैश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। अजित पवार 66 वर्ष के थे, अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे।
चश्मदीदों का कहना है कि विमान धरती पर गिरा और पांच धमाके हुए। बारामती में घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी।
pc- moneycontrol.com





