Amaal Mallik: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने म्यूजिक से किया ब्रेक का ऐलान, नहीं आएगा अब उनका....
- byShiv
- 28 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बड़ा फैसला लिया है। उनके इस फैसले से उनके लाखों का फैंस का दिल टूट गया है। संगीतकार ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वो हेडलाइन्स में आ गए हैं, उन्होंने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने अपने कमबैक का भी खुलासा किया है और बताया कि वो एक साल के बाद वापसी करेंगे।
अमाल मलिक ने शेयर की पोस्ट
दरअसल, अमाल मलिक ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान 27 अगस्त, 2026 को एक्स पर पोस्ट शेयर करके किया, उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और इसमें बताया कि वो क्यों ब्रेक ले रहे हैं और कब तक के लिए, अमाल अपनी पोस्ट में लिखते हैं, मैं एकदम ठीक हूं और इस बार पूरी तरह से वही करने वाला हूं, जो मेरे लिए अच्छा है और मेरे दिल और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
अमाल ने बताया क्यों लिया म्यूजिक से ब्रेक?
अमाल आगे लिखते हैं, मेरे दिमाग, बॉडी, आत्मा और कुल मिलाकर शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है, मुझे उठना है, ठीक होना है और जल्दी से वापसी करना है, आप सभी मेरे प्यार फैंस के लिए ढेर सारे सुरों और संगीत के साथ, उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी क्लीयर किया कि वो इस बीच कोई काम नहीं करेंगे, वो लिखते हैं, अगले साल तक कोई फिल्म म्यूजिक नहीं आएगा।
pc-






