Ambala: निर्वस्त्र हालत में हाईवे पर भागी छात्रा, आरोपी एक घंटे तक करता रहा दुष्कर्म का प्रयास, नग्न अवस्था में बना लिया वीडियो....
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अंबाला में एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ में बड़ी घटना सामने आई है। यहां स्कूल जाते समय मंगलवार सुबह सातवीं कक्षा की छात्रा को नेशनल हाईवे पर जबरदस्ती झाड़ियों में खींच लिया गया। आरोपित बदमाश बच्ची के साथ एक घंटा दुष्कर्म का प्रयास करता रहा। नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाया। शारीरिक रूप से बेहद कमजोर होने से चिल्लाने के बावजूद पीड़िता की आवाज हाईवे तक भी नहीं पहुंच पाई। बेबसी में उसे निर्वस्त्र अवस्था में ही भागना पड़ा।
बाल कल्याण समिति को बताई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बातें बुधवार को बाल कल्याण समिति की ओर से डेढ़ घंटे की गई काउंसिलिंग में सामने आईं। पीड़िता को आठ हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। उधर, पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसकी बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने उसकी पहचान भी कर ली है।
पीड़िता ने यह बताई आपबीती
बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के लिए बुधवार को छात्रा को बुलाया। डेढ़ घंटा हुई बातचीत में उसका दर्द फूट पड़ा और रोने लगी। दूसरे दिन भी डरी-सहमी दिखी। उसने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक स्कूल जाते समय निजी अस्पताल के पास एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर हाथ रख उसे जबरदस्ती झाड़ियों में खींच लिया। वह लंबाई में उससे बड़ा और उम्र करीब 21-22 साल का था। उसने जबरदस्ती उसके कपड़े उतारे और छेड़छाड़ की। एक घंटा तक आरोपित दुष्कर्म का प्रयास करता रहा। वह घबरा गई और चिल्लाने लगी तो आरोपित ने मुंह पर हाथ रखकर दबा दिया। कहा कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा और मार देगा, वह उसे नहीं जानती। उसने ग्रे टी-शर्ट, जींस व सफेद जूते पहने थे। सांवले रंग का था। इस दौरान आरोपित के फोन पर काल भी आई थी। वह जैसे-तैसे निर्वस्त्र अवस्था में ही हाईवे पर दौड़ पड़ी तो एक महिला ने चुन्नी दी और उसके घर पहुंचाया।
pc- news.uq.edu.au






