America: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर लगाएं प्रतिबंध- व्हाइट हाउस
- byShiv
- 20 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन संघर्ष को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए भारत पर टैरिफ लगाए हैं। बता दें कि ट्रंप ने पहले घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाकर भारत के टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लेविट ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रतिबंधों के पीछे का उद्देश्य रूस पर अतिरिक्त दबाव डालना था। उन्होंने कहा कि देखिए, राष्ट्रपति ने इस युद्ध को समाप्त करने के लिए भारत की जनता पर जबरदस्त दबाव डाला है। जैसा कि आपने देखा, भारत पर प्रतिबंध और अन्य कदम भी उठाए हैं।
लीविट ने आगे कहा कि ट्रंप जल्द से जल्द शांति स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आगे बढ़ना चाहते हैं और इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहते हैं। लीविट ने आगे कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार और ट्रंप प्रशासन रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मिलकर इस द्विपक्षीय वार्ता को संभव बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
PC-thedeaconsbench-com