America: ट्रंप की अमेरिकी संसद से ईरान को चेतावनी, हम उन्हें न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने दे सकते

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच हालात खराब है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद से ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को अपना 2026 का स्टेट ऑफ़ द यूनियन भाषण देते हुए ईरान के साथ बढ़ते तनाव को अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली यूएस मिलिट्री कार्रवाई ने तेहरान की क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया था और चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में बोलते हुए ट्रंप ने ईरानी न्यूक्लियर ठिकानों के खिलाफ 2025 के यूएस एयर कैंपेन का जिक्र किया। जिसे ऑपरेशन मिडनाइट हैमर नाम दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर नहीं होता तो ईरान की सरकार आतंकवाद फैलाती।

खबरों की माने तो ट्रंप ने रेड लाइन खींचते हुए कहा कि हम उन्हें न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने दे सकते। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ऐसी मिसाइलें बनाना चाहता है जो अमेरिका पर हमला कर सकें। लंबी दूरी की हथियार टेक्नोलॉजी जो कुछ ही देशों के पास है। ट्रंप ने कहा उन्होंने पहले ही ऐसी मिसाइलें बना ली हैं जो यूरोप और विदेशों में हमारे बेस के लिए खतरा बन सकती हैं।

pc- ddnews.gov.in