Amisha Patel: राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किले, चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता राजपाल यादव का मामला तो अभी शांत ही नहीं हुआ हैं कि वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ते दिख रही हैं। अमीषा पटेल के खिलाफ 2017 के चेक बाउंस मामले में मुरादाबाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला मुरादाबाद की एक कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने दर्ज कराया था।

मुरादाबाद की एक अदालत ने ‘गदर’ फेम अमीषा पटेल के बार-बार समन के बावजूद पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट के ताजा आदेश के मुताबिक, अमीषा को खुद कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

एक्ट्रेस अमीषा पटेल से जुड़ा ये मामला साल 2017 का है। मुरादाबाद स्थित इवेंट कंपनी ड्रीम विजन के मालिक पवन कुमार वर्मा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक, एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए अभिनेत्री को बुलाया गया था और उन्हें करीब 11 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट भी मिल चुकी थी, लेकिन प्रोग्राम से ठीक पहले उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल कर दी जिससे आयोजकों को आर्थिक नुकसान के साथ सामाजिक असहजता भी झेलनी पड़ी।

pc- www.seema.com