Amit Shah: गृहमंत्री शाह ने सोनिया गांधी से 'वंदे मातरम' को बीच में रोकने को कहने पर माफी की मांग की
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की कि पार्टी लोगों से और यह गीत लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में ही रोकने के लिए कहा था।

लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम को भूल गई है। शनिवार को हुए स्वतंत्रता दिवस समारोहों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद वंदे मातरम लाल किले और उन सभी जगहों पर गाया गया जहां झंडा फहराया गया। शाह ने कहा, “हजारों लोगों ने वंदे मातरम गाने के लिए गोलियां और लाठियां झेलीं और जेल गए.” उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान इस क्रांतिकारी नारे के इस्तेमाल का जिक्र किया।

सोनिया गांधी के लिए क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष से गीत को बीच में रोकने के लिए कहा था। शाह ने कहा, “हम सभी ने इसे टेलीविजन पर देखा,” और कहा कि सोनिया गांधी को लोगों से और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो आपको हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
pc -ndtv.





