Amit Shah: नक्सलवाद आज आखिरी सांसे ले रहा है, सुरक्षा बलों ने मार गिराएं 16 नक्सली
- byShiv
- 22 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 16 से ज्यादा नक्सली मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही खबर हैं की इस ऑपरेशन में दो जवान भी घायल हुए है। बता दें कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार हर तरह की कोशिश कर रही है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद आज आखिरी सांसे ले रहा है। उन्होंने इस ऑपरेशन को नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता बताया।
क्या लिखा शाह ने
मीडिया रिपाटर्स की माने तो अमित शाह ने एक्स पर लिखा, नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 16 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है। रायपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल अमरेश मिश्रा ने कहा, श्सोमवार को दो माओवादी मारे गए और मुठभेड़ जारी रही। मंगलवार को, हमने माओवादियों के कम से कम एक दर्जन शव बरामद किए।
बढ़ सकती हैं संख्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा बॉर्डर से पांच किलोमीटर दूर कुलारीघाट रिजर्व वन में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन और ओडिशा के विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीम शामिल थी।
pc- aaj tak