Amitabh Bachchan: अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर खुद अमिताभ को देनी पड़ी सफाई, जाने क्या कुछ कहा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को इस बात से परेशान हो गए की उनकी तबीयत खराब हैं और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। जब उनको खुद इस बात का पता चला तो उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। बता दें की अमिताभ बच्चन को लेकर शुक्रवार को खबर आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं फिर अपडेट आया कि बिग बी के पैर की एंजियोप्लास्टी हुई है हालांकि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद शाम में बिग बी इंडियन स्ट्रीम प्रीमियर लीग में पहुंचे जहां वह अपनी टीम माझी मुंबई को सपोर्ट करते दिखे।

ऐसे में फैंस भी बिग बी को देखकर हैरान हो गए। बिग बी से फिर इस दौरान उनकी हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने बीमारी की खबर को गलत बताया। उन्होंने स्माइल करके कहा यह  फेक न्यूज हैं। बिग बी की इस बात को सुनकर फैंस बहुत खुश हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें।

pc- jagran