Andhra Pradesh: तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी पहुंचेंगे

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनावों के साथ साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए है। जहां तेदेपा ने सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। हालांकि तेदेपा और भाजपा के बीच अभी गठबंधन हो चुका हैं। ऐसे में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बता दें की यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में शपथ लेने का कार्यक्रम है।

चुना गया नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना। इसके बाद आंध्र प्रदेश में राजग नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने चंद्रबाबू नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हो गए हैं।

पीएम मोदी होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई प्रदेशों के सीएम के पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की एक बैठक में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा उन्हें नेता के रूप में प्रस्तावित करने के बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया। जनसेना पार्टी के विधायकों ने पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जनसेना तेनाली के विधायक एन मनोहर ने सदन में पार्टी के नेता के तौर पर पवन कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा।

pc- ndtv, www.onmanorama.com, telugu.filmibeat.com