Anirudh Vinayak Chaturthi 2026: अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी मनाई जा रही आज, जाने पूजा की सही विधि

इंटरनेट डेस्क। आज अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देव माना जाता है। सालभर आने वाली सभी गणेश चतुर्थियों का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर पड़ने वाली अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश के अनिरुद्ध विनायक स्वरूप की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी 2026 तिथि
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और 18 जुलाई 2026 को सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी।

इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा
अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी के दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें। 
इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 
गणपति बप्पा को लाल फूल, दूर्वा, सिंदूर, अक्षत और मोदक या लड्डू का भोग अर्पित करें। 
फिर धूप और दीप जलाकर उनकी विधिवत पूजा करें।  पूजा के दौरान भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करें।

pc- punjabkesari.in