Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने कहा, कौन हैं नितेश तिवारी, मैं नहीं जानता, रामायण में साई पल्लवी की कॉस्टिंग पर भी भड़के
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म रामायण और उसमें साई पल्लवी को मां सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर सवाल उठाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अन्नू कपूर ने एक बार फिर दावा किया कि वह आज तक नहीं जानते कि नितेश तिवारी कौन हैं।
रामायण में साई पल्लवी क्यों?
हाल ही में जूम से बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा- कुछ और बनाइए, उस फिल्म का क्या हुआ? रिलीज हुई क्या? इसके बाद उन्होंने कहा- जो भी बनाएंगे, वह बस रामानंद सागर की रामायण को तकनीक के हिसाब से बड़ा और भव्य बना देंगे, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आपने मां सीता के रोल के लिए किसे चुना है, मां सीता को इस देश में मां के रूप में पूजा जाता है और भगवान राम को भगवान नारायण का अवतार माना जाता है।
बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने फिर दोहराया कि उन्हें नितेश तिवारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा- मैं नहीं जानता कि नितेश तिवारी कौन हैं, क्या करते हैं? मैं फिल्में नहीं देखता और मुझे नहीं लगता कि फिल्में न देखकर मैंने कुछ मिस किया है, उन्हें फिल्म बनाने दीजिए।
pc- newsbytesapp.com






