Anurag Kashyap: पंचायत के प्रहलाद चा ने बाताया कि क्यों इतना जल्दी भड़क जाते हैं अनुराग कश्यप
- byShiv
- 05 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। वो फिल्मों के साथ-साथ विवादित बयानों के कारण भी सुर्खियां बटोरते आए हैं। अब इसी बीच अनुराग के विवादित बयानों के बचाव में पंचायत सीरीज के एक्टर फैसल मलिक सामने आए हैं। उन्होंने फिल्ममेकर के गुस्से का असली कारण बताया है।
फैसल मलिक यानी के प्रहलाद चा का कहना है कि अनुराग को सिनेमा से बेहद लगाव है। वो बहुत क्रिएटिव इंसान हैं, वो सिनेमा के लिए काफी ज्यादा भावुक हैं, फैसल ने ये भी कहा कि अनुराग सिनेमा के मामले में सबसे बेहतरीन इंसान हैं, वो अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार हैं जिसकी वजह से अनुराग का गुस्सा गलत चीजों पर भड़क पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आपको समझ आएगा कि क्यों वो इतना जल्दी चीजों पर भड़क जाते हैं, वो इस तरह के इंसान हैं जिन्होंने सभी चीजों में काम किया हुआ है, वो प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर रह चुके हैं।
pc- navbharat