1 April: आज से बदल गए हैं कई नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी इसका असर

इंटरनेट डेस्क। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आज से हो चुकी हैं। आज 1 अप्रैल 2026 से  देश में कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव भी लागू हो गए हैं। इन बदलावों का फर्क आप पर भी पड़ेगा। वैसे सबसे पहलाव बदलाव आज का यह हैं कि एलपीजी यूजर्स को झटका लगा है, क्योंकि पहली तारीख को ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है।

सिलेंडर महंगा हुआ
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन 1 अप्रैल को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा किया गया है। 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है।

हवाई सफर होगा महंगा
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सबसे बड़ी मार हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के भाव  पर पड़ी है। पहली बार इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है और लगभग दोगुनी या इससे ज्यादा हो गई है।

नकद निकासी पड़ेगी महंगी
1 अप्रैल से एटीएम से विद्ड्रॉल से जुड़े नियम बदले हैं। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से यूपीआई का यूज कर कैश निकालते हैं तो अब ये निकासी एटीएम फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। महानगरों में एचडीएफसी एटीएम में 5 ट्रांजैक्शन फ्री, जबकि अन्य जगह 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।  इस लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये का चार्ज और टैक्स लगेगा।

pc- shutterstock.com