1 April: नए वित्त वर्ष से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर सीधा भार

इंटरनेट डेस्क। बुधवार से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ आपकी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदलने वाली हैं। बैंक से बाजार और रसोई से सड़क तक कई बदलाव 1 अप्रैल से होने जा रहे है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे।

टैैक्स नियमों में 
नए वित्त वर्ष में टैक्स के नियम काफी राहत देने वाले हैं। अगर आपकी सालाना कमाई ₹12.75 लाख तक है (सैलरीड पर्सन के लिए), तो अब आपको ₹1 भी टैक्स नहीं देना होगा। 

पीएनबी ग्राहकों के लिए
आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है, तो नए नियम के अनुसार, पीएनबी के साधारण (क्लासिक) डेबिट कार्ड से अब एक दिन में सिर्फ ₹25,000 ही निकलेंगे।प्लेटिनम कार्ड वालों के लिए यह लिमिट ₹50,000 होगी।

पैन कार्ड बनवाना अब थोड़ा अलग
नया पैन कार्ड बनवाते समय अब आधार कार्ड को जन्म तारीख के प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अब आपको इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।

pc- BBC