APY: जाने कौन लोग हैं इस योजना 5 हजार की पेंशन पाने के लिए पात्र

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार बुजुर्ग लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। उनमें से ही एक हैं अटल पेंशन योजना। क्योंकि इस योजना से जुड़ने के बाद आपको बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है।
कितनी पेंशन मिलती है अटल पेंशन योजना में?

इस योजना में 5 पेंशन प्लान है
1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने की पेंशन वाले प्लान हैं इसमें
आप जो प्लान चाहे वो चुन सकते हैं और उस हिसाब से निवेश कर भविष्य में उतनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
 

कितना निवेश करना होता है?
इस योजना में आपको जो पेंशन प्लान लेना है उस हिसाब से और आपको अपनी उम्र के हिसाब से भी प्रीमियम देना होता है

किसे मिलता है योजना का लाभ और किसे नहीं?
जो लोग भारत के नागरिक हैं
जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
जो लोग करदाता नहीं हैं
जिन लोगों के पास बैंक खाता है

PC- iasgyan.in