अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक बनी वेटरनरी डॉक्टर, मिला सर्टिफिकेट

इंटरनेट डेस्क। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक और खास उपलब्धि हासिल की है। सानिया अब सर्टफिाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं। उन्होंने वेटरनरी टेक्नीशियन का सर्टीफिकेट हासिल किया है।  सानिया ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि से जुड़ी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह एक जानवर की देखभाल करती नजर आ रही हैं।

सानिया के इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने जमकर प्यार लुटाया। खास बात यह है कि उनकी ननद और अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

सानिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अब सर्टफिाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं। तस्वीर में वह क्लीनिक के माहौल में एक कुत्ते की जांच और देखभाल करती नजर आ रही हैं।

pc- tv9