
इंटरनेट डेस्क। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गर्मी बढ़ चुकी है। नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिले में शकूर बस्ती का दौरा कर बड़ा बयान दिया है।
आम आदमी पार्टी के पमुख अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर झुग्गीवासियों के कल्याण के बजाय भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। इस दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम ने एलजी सक्सेना पर जमीन उपयोग का नियम बदलने का आरोप लगाया।
इस पर उपराज्यपाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे झूठा और भ्रामक बताया है। उपराज्यपाल ने इस मामले मेें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से ऐसा करने से बचने या दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कार्रवाई के लिए तैयार रहने को की बात बोल दिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं परिणाम आठ फरवरी को घोषित किया जाएगा।
PC: abplive