Arvind Singh Mewar: अरविंद सिंह मेवाड के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची बड़ी हस्तियां, कई राजनेताओं ने किया शोक व्यक्त
- byShiv
- 17 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, आज सुबह से उनकी पार्थिव देह के दर्शनों के लिए कई लोग पहुंचे। इसके साथ ही उनकी अंतिम विदाई भी शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शम्भू पैलेस से रवाना हुई जो बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंची।
इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल रहे। दोपहर 12 से 1 बजे तक कई पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। बीते दिन अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव देह को उनके निवास स्थान शम्भू निवास में रखा गया था, जहां पर उनके नजदीक रिश्तेदार और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आज उनके दर्शनों के लिए पूर्व क्रिकेट अजय जड़ेजा, कवि शैलेष लोढ़ा भी पहुंचे थे।
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे, भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया, अरविंद सिंह मेवाड़ के भतीजे विश्वराज सिंह मेवाड़ और कई अन्य राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, मेवाड़ राजघराने के सदस्य एवं महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उनकी महती भूमिका रही है।
pc-shabdsanchi.com