Asian Games 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स के लिए किया टीम का ऐलान, जाने कौन होगा कप्तान

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए 15 सदस्यीय अफगानी टीम की घोषणा की। टूर्नामेंट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होगा।

इस टीम की कमान दरवेश रसूली को सौंपी गई है, वहीं इशाक रहीमी को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। टीम में नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत और नांगेयालिया खारोटी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्होंने हाल ही में हुई शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 के 11वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था।

अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम
दरविश रसूली (कप्तान), इशाक रहीमी (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, मोहम्मद अकरम, इमरान मीर, खालिद तनिवाल, फैसल शिनोजादा, नजीब जादरान, फरमानुल्लाह सफी, करीम जनत, इस्मत आलम, नांगेयालिया खरोटी, अरब गुल, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्लाह अहमदजई

pc- jansatta