Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में

इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरुआती दौर में नहीं होगा। दोनों टीमें तभी आमने-सामने आएंगी, जब वे सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचेंगी।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट चौथी बार शामिल किया गया है। इससे पहले क्रिकेट 2010 (ग्वांगझू), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांगझोउ) एशियन गेम्स का हिस्सा रह चुका है। भारत मौजूदा चैंपियन है और मेन्स और वूमेन्स दोनों कैटेगिरी में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगा। इस बार भी मेन्स और वूमेन्स दोनों प्रतियोगिताएं टी20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और सभी मुकाबलों को फुल इंटरनेशनल मैचों का दर्जा मिलेगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि मेन्स मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का शेड्यूल
ग्रुप एः अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
ग्रुप बीः हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान
क्वार्टर फाइनल मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम क्वालीफायर
पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर
श्रीलंका बनाम क्वालीफायर
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर

pc- india tv.in