Atal Pension Yojana : क्या आप भी हैं अटल पेंशन योजना के लिए पात्र, करले आज ही पता
- byShiv
- 23 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती हैं, इन योजनाओं में से कई ऐसी हैं जो आपके लिए काम की है। इसी क्रम में एक अटल पेंशन योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको पेंशन देती है, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या वो इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में।
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?
जो लोग भारत के नागिरक हैं और जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
जो लोग टैक्स भरने की कैटेगरी में नहीं आते हैं
जिन लोगों के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता है
क्या फायदा है अटल पेंशन योजना का?
अटल पेंशन योजना के तहत आपको पेंशन मिलती है
इसमें आपको 5000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है
60 साल की उम्र के बाद आपको ये पेंशन हर महीने मिलती है
कितना करना होता है निवेश?
अटल पेंशन योजना में आप 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं
आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होता है
आपको अटल पेंशन योजना में पेंशन का लाभ लेने के लिए पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
pc- ibef.org






