Atal Pension Yojana: जाने कैसे आप भी प्राप्त कर सकते हैं हर महीने 5000 हजार तक की पेंशन, करना होगा ये छोटा सा काम

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में बुर्जग लोगों के लिए भी कई तरह की योजनाए चलाई जाती हैं ताकी उनका बुढ़ापा अच्छे से कट सके। आप भी अगर चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में हर महीने पेंशन मिले तो इसके लिए आप अभी से तैयारी कर सकते हैं। आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
जो लोग भारत के नागरिक हैं, जिनके पास बैंक खाता है
जिनकी उम्र 18-40 सला के बीच है
जो लोग टैक्स नहीं भरते यानी करदाता नहीं हैं

कैसे मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन?
दरअसल, अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है
इसमें आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
इस योजना में उम्र के हिसाब से और जो पेंशन प्लान आप चुनते हो उस हिसाब से निवेश होता है
जैसे- 18 साल की उम्र का व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इसी तरह 30 साल की उम्र के व्यक्ति को 5000 रुपये की पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम भरना होता है।

कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना से?
सबसे पहले अपने बैंक जाएं
संबंधित अधिकारी से मिले, जो आपको योजना की जानकारी देते हैं
पेंशन प्लान चुनें और फिर आपकी केवाईसी होती है
फिर आपको प्रीमियम की जानकरी दी जाती है और बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
इसके बाद आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ जाते हैं।
 

pc- incredmoney.com