ATM Problem: खाते से कट गए पैसे और एटीएम से नहीं निकले तो घबराएं नहीं, करें आप भी ये काम

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार आप एटीएम जाते हैं पैसे निकालते हैं, लेकिन आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और पैसा एटीएम से निकलता ही नहीं है। ऐसे में आम आदमी परेशान हो जाता है कि अब क्या किया जाए। सवाल ये आता है कि आखिर पैसा गया कहां और वापस कैसे मिलेगा। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, बैंक को लेनदेन फेल होने की तारीख से 7 वर्किंग डे के भीतर ग्राहक के खाते में कटी हुई रकम वापस क्रेडिट करनी होती है। तो जानते हैं उसके लिए क्या करना है।

24 घंटे इंतजार करें 
कई बार तकनीकी खराबी या नेटवर्क की गड़बड़ी की वजह से मशीन में पैसा अटक जाता है। ऐसे में आपको बस 24 घंटे इंतजार करना है, बैंक ऑटोमैटिक तरीके से 24 घंटे के भीतर आपका पूरा पैसा रिफंड या क्रेडिट कर देगा।

ट्रांजैक्शन स्लिप संभालें
अगर ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी पैसे कटे हैं और पैसे आपके हाथ में नहीं आए तो आपको सबसे पहले तो ट्रांजैक्शन फेल की पर्ची संभाल कर रखनी है, जो एटीएम से निकलती है।

कैसे करें शिकायत?
अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत कॉल करें. उन्हें ट्रांजैक्शन का समय, तारीख, एटीएम की लोकेशन, ट्रांजैक्शन आईडी और रकम की जानकारी दें। अपना शिकायत नंबर जरूर नोट करें। अगर कॉल पर बात न बने, तो अपनी होम ब्रांच जाकर वहां एक फॉर्म भरें और लिखित शिकायत दें।

pc- paytm.com