Tiger Shroff Attack: टाइगर पर अटैक के बाद अक्षय ने बढ़ाई सुरक्षा, घर पर बुलेटप्रूफ कांच लगाने का काम शुरू

इंटरनेट डेस्क। टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए जानवेला हमले के बाद बॉलीवुड में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा हैं कि टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि शूटर्स के असली टारगेट सलमान खान थे, वहीं शूटर्स ने  अक्षय कुमार के घर की भी रेकी की थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है।

अक्षय कुमार ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा

अक्षय कुमार के घर पर बुलेटप्रूफ कांच लगाने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि अक्षय कुमार भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अक्षय कुमार के घर की भी रेकी की थी। अक्षय कुमार के घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाना उनका मकसद नहीं था। दरअसल बॉलीवुड के बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान इनके निशाने पर थे। इन लोगों भी इन चारों सुपरस्टार के घर और दफ्तर की रेकी की थी, लेकिन पुलिस सुरक्षा होने की वजह से इनपर हमला नहीं कर सके तो आनन फानन में टाइगर को निशाना बनाया क्यूंकि टाइगर के पास सिक्योरिटी नहीं थी।

pc- india tv hindi