1 August : 1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर असर आना हैं तय
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को सरकार कई नियमों में बदलाव करती हैं और इसका सीधा असर हमारी जेब पर भी होता है। ऐसे में अब नया महीना शुरू होने वाला है। 1 अगस्त 2026 से भी कई नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंक छुट्टियों तक कई बदलाव शामिल हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और दैनिक कामकाज पर पड़ सकता है।
एलपीजी सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम और कमर्शियल यानी 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार और लागत में बदलाव होता है, तो सिलेंडर की कीमतें बढ़ या घट सकती हैं।
तत्काल टिकट
तत्काल टिकट में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ है। रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अब टोकन मिलेगा और फिर जब उनकी बारी आएगी तब टिकट बुक किया जाएग।. इससे काउंटर पर धक्का- मुक्की नहीं होगी।
एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
हालांकि एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, लेकिन कुछ बैंक समय-समय पर अपने सेवा शुल्क, फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा या अन्य नियमों में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में अपने बैंक की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखना जरूरी है।
pc- vecteezy.com






