AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में किया 64 रन पर ऑल आउट , मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट में जहां बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब कर दी थी वैसे ही अब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की हालात खराब कर दी है। मिचेल स्टार्क (6 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैके में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश को केवल 64 पर पर ही समेट दिया है।
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। मुकाबले में में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरों के केवल 12 रन देकर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मैके में मिचेल स्टार्क ने अपने पांच विकेट हॉल के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है।
स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 441 विकेट हो गए हैं। वहीं, डेल स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं।
PC- cricinfo.com





