Aus vs Eng: एशेज के इतिहास में मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 21 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट के पहले दिन कहर बरपा दिया।
स्टार्क ने एशेज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में अपने पहले ओवर में जहां जैक क्रॉली को डक पर पवेलियन भेजा तो वहीं उन्होंने इसके बाद बेन डकेट को भी अपना शिकार बनाया। स्टार्क ने जब इंग्लैंड टीम के सबसे अहम खिलाड़ी जो रूट को डक पर आउट किया तो वह एशेज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने में कामयाब हो गए।
मिचेल स्टार्क एशेज के इतिहास में जहां अपने विकेट का शतक पूरा करने में सफल रहे तो वहीं स्टार्क पहले ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए जिन्होंने एशेज में 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एशेज में 100 विकेट लेने वाले अब तक के सिर्फ 13वें गेंदबाज हैं तो वहीं दोनों टीमों के मिलाकर देखा जाए तो 21वें गेंदबाज बन गए हैं।
pc- espncricinfo.com






