Sports
aus vs eng: बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले ही टीम से बाहर हुए पैट कमिंस, नाथन लियोन भी नहीं खेलेंगे
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कंगारू टीम ने अपने स्क्वाड में दो बदलाव किए है। तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को शामिल किया। रिचर्डसन और मर्फी टीम में पैट कमिंस व नाथन लियोन की जगह लेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने कार्यभार प्रबंधन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, अनुभवी ऑफ स्पिनर तीसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे।
बता दें कि स्टीव स्मिथ की चौथे टेस्ट में वापसी हो रही है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में वो चौथे टेस्ट में कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। बहरहाल, टॉड मर्फी की इस साल फरवरी के बाद टेस्ट प्रारूप में वापसी हो रही है।
pc- espncricinfo.com






