Sports
AUS vs PAK: आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड, निकले इस मामले में आगे
- byShiv
- 02 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में बाबर आजम ने एक नया इतिहास रच दिया। आजम मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आजम ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हासिल की, जो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। बाबर ने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। आजम का टी20 करियर का 39वां अर्धशतक था।
इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 38 अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने साल 2024 में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 37 अर्धशतक दर्ज हैं।
PC- espncricinfo.com






