AUS vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन टीम में शामिल
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया टीम इस महीने के आखिर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन इस सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
मार्नस लाबुशेन पिछले कुछ समय से टेस्ट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उन पर टीम में अपनी नंबर 3 की जगह बचाने का बहुत दबाव था। जुलाई 2023 के बाद से खेली गई अपनी पिछली 43 पारियों में वे लगातार फ्लॉप रहे हैं। उनका औसत सिर्फ 24 का रहा है और वे एक भी शतक नहीं बना पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर्स ने कूपर कॉनोली को दूसरे बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया है।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर
pc-






