aus vs sa: साउथ अफ्रीका को वनडे में मिली सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंडिया का ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने विशाल जीत दर्जकर क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए साउथ अफ्रीका को बहुत बुरी तरह हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बता दे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (142), कप्तान मिशेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लड़खड़ा गए और पूरी टीम महज 24.5 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। 

1991 के बाद साउथ अफ्रीका को वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से अफ्रीकी टीम को शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका को वनडे में अपनी सबसे बड़ी हार साल 2023 में भारत के खिलाफ मिली थी। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया था। अब भारतीय टीम का यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हो गया है। रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

pc- espncricinfo.com