Axiom-4: भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, भारत एक बार फिर से इतिहास दोहराने के करीब

इंटरनेट डेस्क। भारत एक बार फिर से इतिहास दोहराने की और हैं, जी हां अंतरिक्ष में दोबारा भारत का परचम लहराने का 41 साल का इंतजार पूरा होने की उम्मीद पूरी होती दिख रही है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर जाने के लिए उड़ान भरेंगे।

आज लांच होगा एक्सिओम-4 मिशन 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि एक्सिओम-4 मिशन 25 जून को लांच किया जाएगा। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और भारत के स्वदेशी अतंरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चुने गए शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट 7 पर गए थे। राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्षयात्री हैं।

शुभांशु मिशन के पायलट होंगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुभांशु के साथ जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों में पोलैंड से स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी से टिबोर कापू और मिशन की कमांडर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन शामिल हैं। शुभांशु मिशन के पायलट होंगे।

pc- jagran