Ayodhya: रामलला के दर्शनों के लिए अब तक पहुंचे डेढ़ करोड़ लोग, रामनवमी पर जाने की सोच रहे हैं तो पहले ही बना ले प्लान

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लगभग तीन महीने का समय पूरा होने को हैं और अब तक यहा रिकॉर्ड रामभक्तों ने दर्शन कर लिए है। खबरों की माने तो अब तक क़रीब डेढ़ करोड़ लोग रामनगरी पहुंचे हैं। रामलला के दर्शन के लिए रोज़ाना 1 से 1.5 लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

वहीं अब अनुमान हैं की रामनवमी पर ये भीड़ एक साथ बढ़ सकती है। ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट के लिए प्रशासन बड़ी योजना तैयार कर रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली राम नवमी होगी इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है।

बता दें की रामनवमी 17 अप्रैल को है। 9 अप्रैल नवरात्र के पहले दिन से अयोध्या का विश्वप्रसिद्ध रामनवमी का मेला शुरू हो जाएगा। इस साल रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।  ऐसे में श्रीराम ट्रस्ट मंदिर के भीतर और अयोध्या प्रशासन पूरे अयोध्या में तैयारी कर रहा है।

pc- tv9