Ayushman Bharat yojana: इस योजना में आप साल में कितनी बार करवा सकते हैं अपना फ्री उपचार
- byShiv
- 22 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश में लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक का नाम हैं आयुष्मान भारत योजना। जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ पाकर कई लोग अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा पा रहे हैं।
साल में कितनी बार करवा सकते हैं उपचार
अक्सर कई लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह रहता है कि एक साल में कितनी बार आप आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज करा सकते हैं? आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप एक साल में कितनी बार भी अपना इलाज करा सकते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। बस 5 लाख तक आप उचार ले सकते हैं।
रजिस्टर्ड अस्पताल में ही होगा उपचार
आयुष्मान कार्ड से आप रजिस्टर्ड अस्पतालों में ही अपना इलाज करा सकते हैं। बीमारी के समय आपको आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पताल में जाना है। इसके बाद आपको उस अस्पताल के टीपीए डेस्क के पास जाना है। वहां जाकर आपको इस बारे में बताना होगा कि आप आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज कराना चाहते हैं। आपकी पहचान को सत्यापित करने के बाद आपको अस्पताल में एडमिट कर लिया जाएगा।
pc- Etv Bharat






