Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योेजना में नहीं मिलता हर बीमारी का उपचार, जान ने आप भी पूरी डिटेल
- byShiv
- 30 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में केंद्र सरकारे हो या फिर राज्य की लोगों के स्वास्थ्य के लिए कोई ना कोई योजना चलाती ही है। ऐसे में अभी एक योजना चल रही हैं आयुष्मान भारत योजना। इसमें योग्य परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलती है, लेकिन 5 लाख रुपये तक का यह मुफ्त इलाज हर बीमारी और हर इलाज पर लागू नहीं होता। तो जानते हैं किन बीमारियों को उपचार होता है।
बिमारिया जिनपर इलाज होता है कवर
आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों और बड़ी सर्जरी का इलाज कवर किया जाता है, आइए जानते हैं इसमें किन-किन बीमारियों का इलाज शामिल है
दिल की बीमारियां - हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी और हाई बीपी जैसी समस्याओं का इलाज कवर होता है
कैंसर का इलाज - कीमोथेरेपी, रेडिएशन और ब्रेस्ट, फेफड़े, पेट व मुंह के कैंसर का इलाज शामिल है
न्यूरोलॉजिकल बीमारियां - स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, पार्किंसन और मिर्गी जैसी बीमारियों का इलाज कवर किया जाता है
किडनी और लीवर रोग - डायलिसिस, क्रॉनिक किडनी डिजीज, सिरोसिस और हेपेटाइटिस B-C का इलाज शामिल है
हड्डी और जोड़ की समस्याएं - फ्रैक्चर, हिप और नी सर्जरी, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं का इलाज कवर होता है
महिलाओं और बच्चों का इलाज - नॉर्मल डिलीवरी, सी-सेक्शन, NICU केयर और बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है
pc- punarvasonline.com






