Ayushman Bharat yojana: देश किन अस्पतालों में मिलता हैं पांच लाख तक का मुफ्त उचार, ऐसे कर सकते हैं पता

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश में लोगों केे स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता भी है। ऐसे में एक योजना हैं आयुष्मान भारत योजना। इसके तहत लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या देश के सभी अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

सभी अस्पतालों में नहीं मिलता है इलाज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप देश के सभी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आप केवल उन अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं।

यहां से मिल जाएगी अस्पतालों की जानकारी
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप किन-किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? इस बारे में आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

pc- etv bharat