Ayushman Card yojana:क्या सभी प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं आप भी आयुष्मान कार्ड में इलाज, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। कई सारी योजनाओं से मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में पात्र लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयु्ष्मान कार्ड योजना। इस योजना से लाखों लोग मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं। लेकिन क्या आयुष्मान कार्ड से सभी प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से जुड़ा नियम।

कितने रुपए का होता हैं उपचार
आयुष्मान कार्ड से आप साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है, केंद्र सरकार हर वित्तीय वर्ष में आपके आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है।

किन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
ये इलाज उन अस्पताल में होता है, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं
इसमें सरकारी और कई प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं
देश के अलग-अलग शहरों में ये अस्पताल स्थित हैं
पर ये जान लें कि सभी प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते। सिर्फ जो प्राइवेट अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, उनमें ही आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

pc- gstsuvidhakendra.org