Ayushman Card Yojana: क्या एक साल में दोबारा बढ़ाई जा सकती हैं आयुष्मान कार्ड की लिमिट? कर ले एक बार पता
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान कार्ड योजना। इसके तहत पात्र लोगों का पांच लाख तक का मुफ्त उपचार होता है। आप मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है। इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, लेकिन क्या साल भर से पहले खत्म होने पर इस लिमिट को बढाया जा सकता है? आज इसके बारे में जानते है।
कितनी होती हैं लिमिट
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
इसका मतलब होता है कि एक साल के भीतर आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अब चाहे ये लिमिट एक बार इलाज में खर्च हो या फिर अलग-अलग बीमारियों में
इसको लेकर कोई रोक नहीं है, जैसी बीमारी वैसा खर्च हो सकता है
मान लीजिए कि आयुष्मान कार्ड की जब लिमिट आई तो आपने साल खत्म होने से पहले 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा लिया
पर साल खत्म होने से पहले ही आपको दोबारा इस कार्ड से किसी बीमारी का मुफ्त इलाज करवाना है
ऐसे में आप कार्ड की लिमिट सीधे तौर पर नहीं बढ़वा सकते
इसके लिए आपको अगला साल शुरू होने का इंतजार करना होगा
दरअसल, आयुष्मान कार्ड में हर वित्तीय वर्ष में 5 लाख रुपये की लिमिट डाली जाती है
आपके कार्ड में भी अपने आप हर वित्तीय वर्ष में 5 लाख रुपये की लिमिट आ जाती होगी
पर आप साल के बीच में लिमिट खत्म होने पर इस लिमिट को नहीं बढ़वा सकते।
pc- news18






