Ayushman Scheme: जाने किन अस्पतालों में करवा सकते हैं आप आयुष्मान कार्ड से उपचार, मिलता हैं 5 लाख तक का मुफ्त...

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं पर काम करती हैं, इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान कार्ड योजना, इसके तहत आप 5 लाख रुपए तक का मुफ्त में उपचार करवा सकते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और किन अस्पतालों में नहीं। 

किन अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज?
आयुष्मान कार्ड से सिर्फ सूचीबद्ध अस्पतालों में आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
इसमें कई सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं

कैसे चेक करें शहर का कौन सा अस्पताल पंजीकृत है?
आप योजना के इस आधिकारिक वेबसाइटपर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है
इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाने के बाद पिन नंबर, जिला या अस्पताल का नाम दर्ज करना है
इसके बाद आप यहां पर सर्च कर सकते हैं कि कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
इस योजना में कई सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं

आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
ये लिमिट हर 1 अप्रैल को आपके आयुष्मान कार्ड में आ जाती है
ऐसे में आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं, आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।

pc- jagran