ayushman yojana: जाने किन बीमारियों को नहीं होता हैं इस योजना में उपचार
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और वंचित लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद देना है। इस योजना में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। लेकिन जानने वाली बात यह हैं की इस योजना में कौन कौन सी बीमारियों का उपचार नहीं होता है।
आयुष्मान योजना में किन बीमारियों का नहीं होता इलाज
ओपीडी- अगर आपकी बीमारी इतनी हल्की है कि उसका इलाज केवल डॉक्टर की सलाह से ही हो सकता है, तो इसके लिए आपको खर्च खुद उठाना होगा। यानी सिर्फ डॉक्टर को दिखाने या सामान्य जांच कराने के लिए आप आयुष्मान कार्ड का यूज नहीं कर सकते हैं।
टेस्ट कराने के खर्च - अगर आप अस्पताल में भर्ती हुए बिना सिर्फ टेस्ट करवा रहे हैं, तो उसका खर्च योजना में कवर नहीं होगा
विटामिन और टॉनिक - सामान्य स्वास्थ्य या ताकत बढ़ाने के लिए लिए जाने वाले विटामिन और टॉनिक का खर्च आपको खुद देना होगा
दांत का इलाज - दांत से जुड़ी सामान्य समस्याओं या इलाज का खर्च इस योजना में कवर नहीं है।
आईपीएफ और सहायक प्रजनन तकनीक - मां-बाप बनने के लिए आईवीएफ या किसी अन्य सहायक प्रजनन तकनीक का खर्च भी योजना में कवर नहीं होता है
pc- india tv hindi



