Ayushman Yojana: जाने कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, और क्या हैं इसके फायदे
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान कार्ड योजना। इस योजना में आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। दरअसल, ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं? आप यहां जान सकते हैं कि आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है और इस कार्ड को बनवाने के बाद क्या फायदा मिलता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाकर क्या फायदा मिलता है?
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा है मुफ्त इलाज, जो आप इस कार्ड से उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आयुष्मान कार्ड से आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड वे लोग बनवा सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
जिन लोगों के राशन कार्ड में 6 से अधिक यूनिट यानी सदस्य हैं आदि
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकते?
जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
जो लोग टैक्स भरने दायरे में आते हैं
pc- pmujjwalayojana.com






