Baba Kedarnath: जाने किस दिन दर्शन देंगे बाबा केदारनाथ आपको, आ गई हैं डेट सामने

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर केदारनाथ धाम की यात्रा का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बादपंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया। इस मुहुर्त के अनुसार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

केदरनाथ धाम
देहरादूनरू उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब 6 महीने बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को एक बार फिर से खोल दिए जाएंगे। 

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

pc- news18