Baba Ramdev: रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश, अदालत के फैसले से साजिश हुई...

इंटरनेट डेस्क। योगगुरु स्वामी रामदेव ने मीडिया के सामने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी के खिलाफ साजिश रची गई थी, उन्होंने कहा की आचार्य बालकृष्ण को दो दिन पहले 15 साल पुराने केस में सीबीआई की विशेष अदालत राहत मिली हैं और उन्हें बरी कर दिया गया है, लेकिन उन पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोप लगा था। अब स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि बालकृष्ण को लंबे समय तक जेल में रखकर उनकी हत्या करने और बाद में उन्हें भी जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की साजिश रची गई थी।

बाबा रामदेव ने किया दावा
बताया जा रहा हैं की आचार्य बालकृष्ण को फर्जी दस्तावेज मामले में सीबीआई अदालत से निर्दाेष करार दिए जाने के बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में रामदेव ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से यह साजिश विफल हो गई। बालकृष्ण ने 15 सालों में मानसिक प्रताड़ना सहीस्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण को 15 वर्षों तक मानसिक प्रताड़ना, अपमान और अपयश सहना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 15 साल तक जेल में कैद रखकर सड़ाने और जेल में ही उनकी हत्या करने की साजिश थी। इसके बाद उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर जेल में डालने व पतंजलि को खत्म करने की साजिश थी।

गौरतलब है कि सीबीआई अदालत ने स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष आचार्य बालकृष्ण पर आरोपों को साबित नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों की प्रताड़ना के बाद न्याय मिला है। बालकृष्ण के नेपाली नागरिक होने तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट लेने के संबंध में की गयी एक शिकायत के आधार पर 2011 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

pc- aaj tak