Baba Vanga 2026 Predictions: साल 2026 के लिए डराने वाली हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, तीसरे विश्वयुद्ध से लेकर प्राकृतिक आपदा तक ये हैं....

इंटरनेट डेस्क। नया साल आज से शुरू हो चुका हैं और नए साल में क्या कुछ होगा ये तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन बाल्कन का नास्त्रेदमस कहे जाने वाले बाबा वेंगा की नए साल 2026 को लेकर भविष्यवाणी बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वैसे बाबा वेंगा ने आज तक जो भविष्यवाणी की हैं वो अधिकतर सही साबित हुई है। कहते हैं कि बाबा वेंगा ने 9/11 की घटना से लेकर अमेरिका में अफ्रीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की जीत की भविष्यवाणी भी बहुत पहले कर दी थी। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी नए साल 2026 को लेकर क्या है।

तीसरा विश्व युद्ध
जानकारी के अनुसार वेंगा की भविष्यवाणी बताती हैं की दुनिया के पूर्वी हिस्से में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। इस युद्ध की आग की लपटें पश्चिमी देशों तक भी पहुंचेंगी और वहां बड़े नुकसान होगा। इस टकराव से विश्व शक्ति का संतुलन पूरी तरह बदल सकता है।

प्राकृतिक आपदाएं
वेंगा ने यह भी इशारा किया कि साल 2026 में दुनिया कुछ काश गंभीर प्राकृतिक घटनाओं से गुजरना पड़ सकता है। इसमें पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन, भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, सूखा और भूकंप जैसे घटनाक्रम शामिल है।

एशिया की बढ़ेगी ताकत
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने एशिया महाद्वीप या चीन जैसे किसी देश के शक्तिशाली बनकर उभरने के संकेत दिए हैं। इन दावों के अनुसार, 2026 में चीन जैसे किसी देश का प्रभाव मजबूत हो सकता है।

रूस में नए नेता का बढ़ेगा प्रभाव
भविष्यवाणी के अनुसार, रूस में किसी नए नेता का प्रभाव बढ़ सकता है, रूस का कोई शक्तिशाली नेता पूरी दुनिया पर हावी हो सकता है, युद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इस नेता को बड़ी पहचान मिलेगी।

pc- tv9